फोटो संख्या:76- शीतला माता मेले में लगी श्रद्धालुओं की भीड़--संवाद
- फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। शहर के शीतला माता मंदिर में बुधवार को बासोड़ा पर्व पर आयोजित मेले में महिलाओं धोक लगाई। रात 12 बजे से ही मंदिर में माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी।
शीतमा माता मंदिर के प्रधान चर्चित चेतन यादव ने बताया कि सुबह से ही आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में माता के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने पहुंची।
श्रद्धालुओं ने माता को मीठे चावल और दही का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही महिलाओं ने अपने छोटे बच्चों को माता की धोक दिलवाकर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मेले में मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेंद्र पाटोदिया रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी धीरज खातोद रहे।
श्रद्धालुओं ने माता मसानी के जोहड़ से मिट्टी की छटाई भी की जिसे धार्मिक आस्था से जोड़ा जाता है। मेले के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ पुलिस कर्मियों ने भी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मेला की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राव दान सिंह के बड़े भाई राव रामकुवांर व कांग्रेसी नेता अरुण यादव मौजूद रहे।