गांव हुडिना के पास एक ट्रक चालक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है।
नीची भांडोर निवासी 50 वर्षीय संतरा देवी और उनका 10 वर्षीय बेटा राकेश बाइक पर सवार होकर मंगलवार शाम को करीब चार बजे अपने गांव मेहाड़ा राजस्थान जा रहे थे। अभी वे गांव हुडिना के पास ही पहुंचे थे कि एक ट्रक चालक ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में मां संतरा देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटे राकेश को पीजीआई रोहतक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।