फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं को एम्स शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया

Tue, 13 Feb 2024 09:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा ऊषा प्रियदर्शी के निर्देशानुसार कार्यक्रम संयोजिका प्राची खुराना मंडल प्रवास हेतु जिले में पहुंची। इस मौके पर उनके साथ महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू चौधरी, जिला अध्यक्ष भारती सैनी, जिला महामंत्री कविता, जिला महामंत्री अरुणा कौशिक मुख्य रूप से मौजूद रही।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं 16 फरवरी को माजरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। इस दौरान प्राची खुराना ने भूषण मंडल की मंडल अध्यक्ष मंजू देवी, नांगल चौधरी मंडल से सुनीता सोनी, कनीना मंडल से अल्का गोयल व भोजावास मंडल में गीता शर्मा को एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें