फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में महिलाएं लगाएंगी एक पेड़ मां के नाम, ली शपथ

Fri, 23 May 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कनीना में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शपथ दि
विज्ञापन
कनीना। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से शुरू की गई एक पौधा मां के नाम मुहिम के तहत स्वयं सहायता समूह बाबा राधे ग्रुप की महिलाओं की ओर से पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कनीना में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। विभाग के कनिष्ठ अभियंता तेग बहादुर ने बताया कि विभाग व सरकार द्वारा एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम चलाया गया है।
कनीना के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का सहायता समूह बाबा राधे ग्रुप की महिलाओं ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम के साथ शहर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर चयन किया है।
विज्ञापन

अब महिलाओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैग, पेन, पानी की बोतल, डायरी आदि उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें