फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी से सब्जियों को हो रहा नुकसान, व्यापारी परेशान

Fri, 23 May 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में सब्जी खरीदता ग्राहक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एक सप्ताह से पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण सब्जी व्यापारियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सब्जियों को सुरक्षित रखना व्यापारियों के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली व राजस्थान व आसपास के जिलों से आने वाली आपूर्ति में करीब 30 प्रतिशत नुकसान भी व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। व्यापारी भी गर्मी को देखते हुए स्थानीय सब्जियों की आपूर्ति पर निर्भर हो रहे हैं।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए कोई भी कोल्ड स्टोर नहीं है। ऐसे में स्थानीय किसानों के लिए भी सब्जियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में अपने स्तर पर ही प्रयास करने पड़ते हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि पत्तेदार सब्जियों जैसे धनिया व पालक में तो नुकसान 50 प्रतिशत तक पहुंच जाता है। सुबह के समय ताजी दिखने वाली यह सब्जी दोपहर तक मुरझाने लगती हैं जिसके कारण ग्राहक भी नहीं खरीद रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें