फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल से रेफर किए गए घायल को एंबुलेंस में ले जाते परिजन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 148 बी गांव पालड़ी पनिहारा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बेवल निवासी सौरव अपनी रिश्तेदार महिला 35 वर्षीय पिंकी और मोनिका को बाइक पर बैठाकर मंदोली गांव से अपने गांव बेवल की आ जा रहे थे। बुुधवार की शाम करीब 5 बजे जब वह नेशनल हाइवे 148 बी पर गांव पालड़ी पनिहारा के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें सौरव, पिंकी, मोनिका तीनों गंभीर तौर पर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार तेजबीर भी घायल हो गया। चारों घायलों को राहगीरों ने महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चारों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। रेवाड़ी ले जाते समय महिला पिंकी ने दम तोड़ दिया। पिंकी गांव दौंगड़ा जाट की निवासी थी। पिंकी एक लड़का और एक लड़की की मां थी। हादसे में घायल सौरव की हालत भी गंभीर है। रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में सौरव को वेंटिलेंटर पर रखा गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें