फोटो संख्या:64- प्राचीन हनुमान मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा में शिव, पार्वती, गणेश की झांकी निकालत
महेंद्रगढ़। शहर में चल रहे दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव के आठवें दिन मोहल्ला सैनीपुरा में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव के आठवें दिन मोहल्ला सैनीपुरा में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर में प्रतिदिन महिला मंडली द्वारा भजनों से बाबा का गुणगान किया जा रहा है। सुबह- शाम भगवान श्रीगणेश की आरती करके प्रसाद वितरित किया जाता है। खालड़ा फैन ग्रुप के सदस्य मनीष राजपूत ने बताया कि महिला मंडल की ओर से भगवान शिव, गौरा व श्रीगणेश की झांकी निकाली गई। श्री गणेश तेरी मूषक की सवारी भजन पर महिलाएं झूमी। उन्होंने बताया कि विकास महाराज की ओर से सुबह-शाम आरती व प्रसाद वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिरों व घरों में विराजमान श्रीगणेश का 17 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा।
वहीं प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा में चल रहे श्री गणेश उत्सव के आठवें दिन बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। महिला मंडली की ओर से तेरी जय हो श्री गणेश, घर आओ मेरे गजानंद महाराज, श्री गणेश तेरी मूषक की सवारी सहित अन्य भजनों का गुणगान किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य अशोक ने बताया कि श्री गणेश उत्सव के दौरान सुबह-शाम बाबा की आरती और प्रसाद वितरित किया जाता है। आरती में भजन मंडली व अन्य श्रद्धालु उपस्थित होकर श्री गणेश की आरती करते है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मंदिर में जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में भजन कलाकारों के द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटो संख्या:64- प्राचीन हनुमान मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा में शिव, पार्वती, गणेश की झांकी निकालत