फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज की छात्राओं को मिला विधानसभा सत्र की कार्रवाई देखने का मौका

Thu, 03 Apr 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-16विधायक व स्टाफ के साथ विधानसभा का भ्रमण करने पहुंचा छात्राओं का दल।स्रोत-संस्था - फोटो : samvad
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से 50 छात्राओं के एक दल को विधानसभा सत्र की कार्रवाई देखने अवसर मिला था। विधानसभा की कार्रवाई देखने के बाद वीरवार को लौटीं छात्राओं से प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने जानकारी साझा की।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि राज व्यवस्था तथा कानून निर्माण की प्रक्रिया को समझने के लिए राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से इस शैक्षणिक भ्रमण में आप लोगों को मौका मिला। उन्होंने बताया कि छात्राओं के दल ने विधानसभा में बजट सत्र की कार्रवाई को करीब से देखा। साथ ही हलके के विधायक ओमप्रकाश यादव व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी छात्राओं से रूबरू हुईं। छात्राओं के दल का नेतृत्व डॉ. अजय थाकन, सुमन यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. गीता यादव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. नीलम यादव व सुनील कुमार द्वारा किया गया । इसके साथ ही छात्राओं को चंडीगढ़ के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का भी दौरा करने का अवसर मिला ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें