फोटो संख्या:69-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव बवानिया में महिला पशुपालक संगोष्ठी में हिस्
- फोटो : स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी।
महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) हिसार की ओर से रविवार को गांव बवानिया में महिला पशुपालक गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी खोश्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पशुपालन और डेयरी क्षेत्र की रीढ़ हैं।
कार्यक्रम में 150 से अधिक महिला पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रिवासा लुवास शाखा से एक्सटेंशन स्पेशलिस्ट डॉ. योगेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन व डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा दुग्ध प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से संबंधित आधुनिक जानकारी प्रदान की गई।
एसडीओ कृषि महेंद्रगढ़ डॉ. अजय यादव ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने महिलाओं को आधुनिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।