नांगल चौधरी। नौलाजा और शहबाजपुर नदी मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 32 वर्षीय महिला का शव लाल रंग की बेडशीट में लिपटा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में महिला की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने महिला की मौत तीन से चार दिन पहले होने का अनुमान लगाया है।
महिला के गले में काले रंग का धागा बंधा था। उसके दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी हुई मिली। महिला ने सफेद रंग की चुन्नी, पायजामा और टी-शर्ट पहन रखी थी। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वर्जन:
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल अज्ञात महिला की शिनाख्त और मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर जारी है।
-पवन कुमार, थाना प्रभारी, नांगल चौधरी