फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीकृष्ण स्कूल में नीट, सीयूईटी सीए सफल विद्यार्थियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल (वि)। श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह हुआ। इस आयोजन में नीट-2026, सीयूईटी और सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति-पत्र और नगद पुरस्कार देकर उनकी उपलब्धि को सराहा गया।
विज्ञापन

नीट-2026 परीक्षा में दीपेन्द्र, रीतिका, कुमकुम और नीलम चयनित हुए। सीयूईटी और सीए फाउंडेशन परीक्षा में भी कई विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के प्राचार्य वेदपाल यादव ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वेदपाल यादव ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच को किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट राजपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञान ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन के साथ-साथ समाज और राष्ट्र का भी विकास कर सकता है।
विज्ञापन

उप-प्राचार्य संदीप खैरवाल ने सभी विद्यार्थियों को सफलता से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने उन्हें पूरी लगन और निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें