फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एफडी कराने पहुंची महिला, हाथ में थमा दी बीमा पॉलिसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में एफडी कराने पहुंची ज्योति नाम की महिला के साथ डेढ़ लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक में काम करने वाली एक महिला ने एफडी के बजाय उसे बीमा पॉलिसी बेच दी। साइबर अपराध पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, ज्योति 19 जून को पीएनबी की एक शाखा में डेढ़ लाख रुपये की एफडी कराने पहुंची थी। वहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई जिसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। आरोप है कि उसने ज्योति को पीएनबी मेटलाइफ की बीमा पॉलिसी के बारे में बताया और एफडी के नाम पर 90 हजार व 60 हजार रुपये की दो पॉलिसियां करवा दीं।
ज्योति को 17 जुलाई को पॉलिसी बॉन्ड मिलने पर मामले का पता चला। इसके बाद उसने संबंधित महिला से पॉलिसियां रद्द करने को कहा। शुरुआत में उसे आश्वासन मिला, लेकिन बाद में पॉलिसी रद्द करने से मना कर दिया गया। पीएनबी मेटलाइफ की ओर से भी अवधि समाप्त होने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ज्योति ने ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें