फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की मौत

Wed, 11 Jun 2014 12:54 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धनौंदा निवासी विवाहिता कंगन (22) की सोमवार रात्रि प्रसव पीड़ा के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतका के परिजनों के बयान पर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



गांव धनौंदा निवासी धर्र्मेंद्र की पत्नी कंगन साढ़े आठ माह की गर्भवती थी। कंगन को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। प्रसव पीड़ा के चलते परिजनों ने महिला को नारनौल के सिविल अस्पताल लेकर आए थे जहां परिजनों ने महिला की तबियत ज्यादा खराब होने की बात कह कर परिजनों को तुरंत उपचार कराने की सलाह दी थी।

इसके बाद परिजन उसे अस्पताल से लेकर चले गए थे। रात्रि 9 बजे महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे पुन: सिविल अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार गर्भ के अंदर ही बच्चे की मृत्यु हो जाने से जहर बन गया और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें