फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नहर में महिला ने लगाई छलांग, गई जान

Wed, 28 Aug 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव कोथल कला में नहर में एक महिला ने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला रेवाड़ी के गांव भाड़ावास निवासी नवीन बताया कि उसकी 31 वर्षीय बहन प्रीति की शादी गांव कोथल कंला में सुरेंद्र के साथ 14 वर्ष पहले शादी हुई थी। प्रीति के एक लड़का और दो लड़की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पिछले कुछ माह से प्रीति को उसकी सास, ननद और पति प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी बहन ने फोन करके उसे बताया था कि तीनों उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच करते हैं।
डेढ़ माह से पति भी घर नहीं आ रहा है। उसकी बहन की कोर्ट मैरिज हुई थी। इसके कारण उसकी सास व ननद उसे ताने देती थीं। सोमवार को सुबह भी उसकी बहन ने फोन करके बताया था कि ननद और सास एक एक सप्ताह से घर से बाहर नहीं निकलने दिया। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे वह नहर में कूद गई। बहन ने परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है। सदर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें