फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स चोरी के मामले में शामिल महिला गिरफ्तार, राशि बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोगढ़ चौकी पुलिस टीम ने पर्स चोरी के मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन माह पूर्व क्षेत्र के गांव मांडोला स्थित बाबा केसरिया मेले में पहुंची एक महिला के बैग से एक महिला व तीन आरोपियों ने पर्स चोरी किया था। पीड़िता के पति ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व पर्स बरामदी की गुहार लगाई थी। पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी कर्ण, शुभम व संजू निवासी मोदाश्रम महेंद्रगढ़ को एक माह पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार शाम को आरोपी महिला को भी सतनाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल महिला की पहचान भी उजागर की थी। इसके बाद पुलिस माधोगढ़ चौकी पुलिस टीम ने आरोपी सविता को सतनाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपिता से 1500 रुपये की नकदी बरामद की।
माधोगढ़ चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कलानौर निवासी अशोक कुमार ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी के साथ सतनाली के गांव मांडोला में बाबा केसरिया के मेले में गया था। शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी के हाथ में एक पॉलिथीन था जिसमे पर्स रखा हुआ था। उसी समय तीन बदमाश आए और पॉलिथीन से पर्स चोरी करके भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें