फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार माह से बिजली बिल ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रही महिला

विज्ञापन
फोटो संख्या:78- गांव नंगला में बिजली उपभोक्ता के बिल दिखाते समाजसेवी बलवान फौजी---स्रोत- ग्रामी
विज्ञापन
सतनाली। नंगला गांव की महिला उपभोक्ता शर्मिला देवी चार महीनों से बिजली बिल की समस्या लेकर निगम के चक्कर काट रही हैं। उनके ट्यूबवेल का बिल निगम ने 6 फरवरी से 25 मार्च तक 2,81,109 रुपये और 28 मार्च से 9 अप्रैल तक 5,89,852 रुपये दिखा दिया जबकि असली मीटर रीडिंग लगभग 74,200 के आसपास थी।
विज्ञापन

सोमवार को समाजसेवी बलवान फौजी गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शर्मिला देवी की बिजली बिल की समस्या पर ध्यान दिया। बलवान फौजी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में इसका समाधान नहीं किया गया तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि बिजली निगम ने लैब टेस्ट का हवाला देते हुए रीडिंग 1,07,135 दिखाई लेकिन असली स्थिति इससे बहुत अलग थी। एसडीओ सतनाली से बातचीत में अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में समस्या का समाधान किया जाएगा। ग्रामीणों और समाजसेवी की नजर अब इस समयसीमा पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें