फोटो नंबर-13नांगल चौधरी में कार्यकर्ता के निवास पर शोक व्यक्त करते दुष्यंत चौटाला। स्रोत: प्र
नांगल चौधरी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री व जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने सोमवार हलका नांगल चौधरी के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं, बढ़ती महंगाई और किसानों की परेशानियों को भी प्रमुखता से उठाया।
दुष्यंत चौटाला सबसे पहले गांव छीलरो पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के पुराने साथी होशियार सिंह (मार्सेल) व विक्की श्योराण के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने गांव निजामपुर में राजबीर डीपीई के पिता के निधन पर परिवार को ढांढस बंधाया।
वहीं गांव गांगुताना में पूर्व युवा जिला प्रधान जिले सिंह गुर्जर की ताई के निधन पर तथा गांव तोताहेड़ी में जाफर की माता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और साथियों के सुख-दुःख में हमेशा मजबूती से साथ खड़ी रहती है। शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ-साथ उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई। इस अवसर पर जिला प्रधान राजकुमार खातोद सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।