नारनौल। रेवाड़ी-रींगस रेलवे मार्ग पर एक महिला चलती ट्रेन से गिर गई, जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालात में एंबुलेंस की मदद से पाटन सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया।
निजामपुर रेलवे स्टेशन से आगे डाबला रेलवे स्टेशन के नजदीक स्टेशन स्टार्टर सिग्नल के पास चलती ट्रेन से एक महिला गिर गई। महिला राजस्थान के खेतड़ी तहसील के गांव खरकड़ा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। इन दिनों खाटू धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की ट्रेन व बसों में भारी भीड़ है, जिसकी वजह से लोगों को जगह नहीं मिल रही है।