फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख रुपये के लेनदेन में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी,तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी दो बहनों व बहन के बेटे से छह लाख रुपये के लेनदेन से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतका के बेटे के बयान दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कनीना निवासी हेमंत ने बताया कि उसकी माता भतेरी देवी का उसकी मौसी बास मोहल्ला निवासी कमलेश, मौसी के बेटे कुलदीप तथा दूसरी मौसी गुरुग्राम जिले के गांव ताजनगर निवासी रामसतीला के साथ पैसे का लेन देन था। मेरी माता ने इन तीनों को करीब 6 लाख रुपये उधार दिए हुए थे। 13 जनवरी तक इन तीनों को यह पैसा लौटाना था। 15 फरवरी को मेरी माता मेरे छोटे भाई रवि के साथ मेरी मौसी कमलेश के घर महेंद्रगढ़ गई थी। जहां पर मेरी दोनों मौसी व कुलदीप उपस्थित थे। मेरी माता भतेरी को अपनी मौसी के घर छोड़कर मैं अपने काम से पोस्ट आफिस चला गया। बाद में जब वह माता को लेने वापस गया तो मेरी माता ने कहा तुम चले जाओ। जब यह पैसे देंगे तो मैं तब वापस आऊंगी। जिसके बाद रवि वापस कनीना आ गया। बाद में मेरे मोबाइल पर कुलदीप का फोन आया कि तेरी माता भतेरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसके बाद मैं अपने चाचा अशोक के साथ महेंद्रगढ़ पहुंचा। जहां पता लगा कि उसकी माता निजी अस्पताल में भर्ती है। उपचार के लिए अपनी माता भतेरी को कनीना लेकर आ गया। जहां उसकी माता ने दम तोड़ दिया। शिकायत में हेमंत ने बताया कि उसकी माता ने उन्हें मौसी कमलेश, रामसतीला तथा कुलदीप के तंग करने की बात कही थी। इन तीनों से तंग आकर मेरी माता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को मृतका के बेटे हेमंत के बयान पर कमलेश, रामसतीला तथा कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें