सीआईए टीम ने मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल निवासी गोनेड़ा राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 जनवरी की शाम को सीआईए ने संदीप निवासी गोनेड़ा को 25 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप मादक पदार्थ (गांजा) लेकर कोटपुतली की तरफ से नांगल चौधरी आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। सीआईए ने नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव बुढ़वाल के बस स्टैंड से संदीप को गांजे के साथ पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी का नाम अनिल बताया था। इसके बाद पुलिस आरोपी संदीप के साथी की तलाश में जुट गई थी। जांच के दौरान पता चला कि अनिल को 25 जनवरी को राजस्थान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए ने मंगलवार को अनिल को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर नारनौल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।