फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव ताजपुर के समीप हुई सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला, पुरुष व दो बच्चों को चोटें आई है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मामले के आईओ एएसआई चंद्रभान के अनुसार गांव ताजपुर हाल आबाद महेंद्रगढ़ निवासी कृष्ण कुमार मंगलवार को अपनी पत्नी, एक अन्य महिला व दो बच्चों के साथ गांव ताजपुर में रस्म पगड़ी कार्यक्रम में आया था। कार्य संपूर्ण होने के बाद जब वह वापिस महेंद्रगढ़ के लिए जा रहा था तो ताजपुर बस स्टैंड के समीप उनका टैंपू दुर्घटना हो गया। टैंपू कृष्ण ही चला रहा था। इसमें टैंपू में सवार उसकी पत्नी सोनू 35 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य को हल्की चोटें आई। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें