फोटो संख्या:55- जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य--स्रोत- संस्थान
महेंद्रगढ़। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर क्षेत्र के युवाओं को सम्मानित किया गया। इसके लिए निंबहेड़ा स्थित राव सुल्तान सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
निदेशक एडवोकेट सतपाल यादव ने बताया कि छात्रा रितिका ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम तथा लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीना ढाणी सोहला ने अंडर-17 वर्ग की लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। चिराग ढाढ़ोत ने तीन किलोमीटर चाल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की गई और सभी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।