फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ से शुरू होगी हाफ मैराथन

Mon, 03 Aug 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 15मौके का जायजा लेती डीसी अनुपमा अंजली।स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में हरियाणा उदय एवं कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत 9 अगस्त को सुबह 7 बजे होने वाली हाफ मैराथन दौड़ की थीम हर घर तिरंगा होगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। अब हाफ मैराथन की शुरुआत आईटीआई की जगह नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच अभियान के विशेष अधिकारी पंकज नैन के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद थे।
इसके बाद उपायुक्त ने नारनौल महेंद्रगढ़ रोड पर मुख्यमंत्री के लिए नूनी शेखपुरा मोड़ के नजदीक बनाए जाने वाले विशेष मंच की तैयारी को लेकर मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशेष मंच (मचान) पर चढ़कर करेंगे। इस मचान के साथ ही कलाकारों के लिए तथा प्रेस के लिए अलग से मंच बनाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के संकल्प को लेकर हजारों नागरिक एक साथ दौड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि इस पूरे रूट पर सुंदरीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। दीवारों पर नशामुक्त हरियाणा से संबंधित स्लोगन लिखे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन भागीदारी पर जोर दिया गया है। पुलिस प्रशासन, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से रूट चयन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रतिभागियों के पंजीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि 10 किलोमीटर की दौड़ जीतने वाले महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए एक-एक लाख रुपये का पहला इनाम रखा गया है। दूसरे स्थान पर रहने वाले धावक को 50-50 हजार और तीसरे स्थान वाले को 25-25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी का हौसला बढ़ाने के लिए मेडल दिया जाएगा, जबकि इसमें पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेताओं को मुख्यमंत्री स्वयं ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें