फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब का कारोबार कर रहा था हत्या के प्रयास का आरोपी, 12 पेटी बरामद

विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की पेटी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लॉकडाउन में शराब के ठेके बंद किए जाने के बाद से अवैध शराब का कारोबार बढ़ गया है। पुलिस ने गांव नांगल हरनाथ में दो लोगों के घर से 12 पेटी शराब बरामद की है। गांव में तंग गली होने के कारण पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी फरार हो गए। अवैध शराब बेचने का एक आरोपी हत्या प्रयास के मामले में भी वांछित है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते शराब के ठेके पिछले लगभग एक महीने से बंद हैं। जिस कारण अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ गया। एक महीने में 62 लोगों पर अवैध शराब का कारोबार करने की एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। डीएसपी यादराम के आदेश पर मुखबिर की सूचना के अनुसार बुधवार देर शाम पुलिस टीम ने गांव नांगल हरनाथ में कार्रवाई की। थाना प्रभारी नवलकिशोर ने बताया कि गांव नांगल हरनाथ में छापा मारकर 12 पेटी अवैध शराब की बरामद की। नांगल हरनाथ निवासी संदीप के घर से 7 पेटी देशी शराब और 1 पेटी बीयर की बरामद की। इसी गांव के योगेश के नोहरे से 4 पेटी देशी शराब की बरामद की है। पुलिस ने दोनों खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है। डीएसपी यादराम ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले भी कैंटर से 470 पेटी और गांव कुराहवटा से 108 पेटी शराब बरामद की थी। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। एसएचओ ने बताया कि संदीप हत्या प्रयास के एक मामले में भी वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें