फोटो नंबर-24मांगाें के लेकर बैठक करते पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी।
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को लोक निर्माण विभाग भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता नारनौल ब्रांच प्रधान कपिल यादव ने की। बैठक में ब्रांच और जिला के अनेक पदाधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर जिला प्रधान कौशल यादव, सर्वकर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र सिंह बोयत, जिला कैशियर नरेंद्र, शाखा कैशियर विकास, शाखा सचिव अनिल आदि पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और पहले से लंबित पड़ी सभी समस्याओं का समाधान करवाने पर चर्चा की गई। कार्यकारी अभियंता अश्वनी कुमार ने आश्वासन दिया कि 10 दिन में समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो यूनियन धरना व प्रदर्शन करने के मजबूर होगी।