फोटो संख्या:72-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास में स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते
महेंद्रगढ़। बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के रेवाड़ी स्थित आवास पर आयोजित रोष प्रदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास के कर्मचारी भाग लेंगे। एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि सरकार बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, नियमितीकरण और समान काम-समान वेतन 2020-2023 की लंबित एलटीसी जारी करने, पदनाम बदलने, एनएचएम कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रेड पे 4200 का लाभ देने जैसी न्यायोचित मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले की सभी इकाइयों के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास के कर्मचारी भी 5 जुलाई को रेवाड़ी पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में भागीदारी करेंगे। चौहान ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी अशोक देवनगर, सतीश खैरवाल, बॉबी, कर्मवीर सहित अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रही।