फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली को बनाएंगे सब डिविजन : आरती

Wed, 25 Sep 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। आरती राव ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगी। अटेली को सब डिवीजन बनाया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी आरती राव बुधवार को गांव सागरपुर, भोहड़ी, तिगरा, शैदपुर, नीरपुर, कारिया व भीलवाड़ा में प्रचार के लिए पहुंची। उन्होंने कहा कि विरोधी अफवाह फैला रहे हैं कि आरती तो अटेली में नहीं मिलेगी, उनसे मिलने के लिए बाहर जाना पड़ेगा। उनकी दो पीढ़ी यहां से चुनाव लड़ चुकी है और वह तीसरी पीढ़ी के तौर पर अटेली से चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा शासन काल में योग्यता के आधार पर लोगों को रोजगार मिला। एक एक गांव से अनेकों युवाओं को रोजगार मिला। इस मौके पर अटेली के निवर्तमान विधायक सीताराम यादव ने भी आरती सिंह राव को बाहरी कहने का विरोध जताया। इस मौके पर अलवर के कठूमर विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री रमेश खिंची, जिला पार्षद प्रतिनिधि शमशेर सिंह यादव, श्रमिक नेता विद्यानंद लांबा, अटेली ब्लाक समिति चेयरमैन राजेंद्र, अटेली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विकास यादव, अटेली मंडल अध्यक्ष कृष्ण शर्मा, बाछौद मंडल अध्यक्ष अशोक लांबा, कवरसिंह कलवाड़ी, संदीप यादव नीरपुर सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें