फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की चाहे राजा की हो या प्रजा की, शादी के बाद ससुराल जाना ही पड़ता है : अनिता यादव

Fri, 27 Sep 2024 05:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 16जनसभा को संबो​धित करती कांग्रेस प्रत्याशी अनिता यादव।
विज्ञापन
अटेली मंडी। अटेली हलके से चुनाव मैदान में उतरीं कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनिता यादव ने वीरवार को हलके के गांव गणियार, आंबेडकर कालोनी, उनिंदा, धनौंदा, नावदी, रामपुरा, बास, बिहाली, सैदपुर, पृथ्वीपुरा, राजपुरा, फतेहपुर व फतनी का दौरा किया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी की ओर संकेत करते हुए कहा कि लड़की चाहे राजा की हो या प्रजा की, शादी के बाद उसे ससुराल जाना ही पड़ता है। पिछले 10 साल से प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। जिससे अब छुटकारा पाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

अनिता यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा प्रदेश को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। अटेली को उपमंडल का दर्जा दिलाया जाएगा। इस अवसर पर सुनीता मावता, पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी, कृष्ण यादव, अनिल यादव, सुनील कुमार, संदीप सिंह व मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें