फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनते ही शुरू होंगे विकास कार्य : राव दान सिंह

Fri, 27 Sep 2024 05:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव राठीवास में  ग्रामीणाें को संबो​धित करते कांग्रेस  प्रत्याशी राव दान​ सिंह
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश का असल विकास भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हुआ था। भाजपा सरकार ने पिछले दस साल से लोगों को पोर्टल में उलझाकर कर रख दिया है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही विकास के कार्य शुरू होंगे। उक्त बातें कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह ने गांव पथरवा, नंगला, जवाहरनगर, ढाणी कुम्हारान, देवराली, राठीवास, राजावास, ऊष्मापुर, शहर के मोहल्ला खटीकान व संगम विहार जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

राव दानसिंह ने कहा कि आज किसान, कमेरे, महिला, कर्मचारी सहित हर वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के चलते जहां बेरोजगारी बढ़ रही है। राव दानसिंह ने परिवार पहचान पत्र को उन्होंने परमानेंट परेशानी पत्र बताते हुए कहा कि लोग खूब परेशानी इसके लिए झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, हिमाचल की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर महिलाओं को शक्ति देने के लिए महालक्ष्मी योजना के माध्यम से 2000 रुपये और 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर देंगे। सामाजिक सुरक्षा को बल देने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये पेंशन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें