फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्रशर बंद हुए तो लौटी मिट्टी की सोंधी महक

विज्ञापन
फोटो नंबर- 14निजामपुर क्षेत्र में ​​स्थित स्टोन क्रशर। संवाद
विज्ञापन
निजामपुर। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के बाद क्षेत्र की मिनरल ग्राइंडिंग यूनिटों और स्टोन क्रशर पर पिछले एक सप्ताह से ताले लटके हैं। यूनिट बंद होने से आसपास के गांवों की आबोहवा बदलने लगी है। जिस धूल ने गांवों की ताजगी और लोगों का सुकून छीन लिया था, उसके थमने के बाद ग्रामीणों को मिट्टी की सोंधी महक फिर महसूस हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने के कारण ही सही, कुछ समय के लिए उन्हें खुली सांस लेने का मौका मिला है। ग्रामीण ध्वनि और वायु प्रदूषण को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं और जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन स्थाई समाधान अब तक नहीं हुआ।
क्षेत्र में एक्यूआई स्तर में 94 अंक की गिरावट
शुक्रवार को क्षेत्र का एक्यूआई 183 दर्ज किया गया जबकि वीरवार को यह 277 था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पूर्वी हवा चलने से प्रदूषण स्तर घटा है। हवा की दिशा लगातार बदल रही है, इसलिए आने वाले दिनों में प्रदूषण घटता-बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

...........
सुबह की सैर और व्यायाम के लिए शुद्ध हवा जरूरी है। प्रदूषित माहौल में खुले में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र की सभी मिनरल ग्राइंडिंग यूनिट फिलहाल बंद हैं जिससे धूल का गुबार कम हुआ है और वायु व ध्वनि प्रदूषण से भी राहत महसूस हो रही है।-विक्रम पहलवान, प्रधान, निजामपुर खंड सरपंच संगठन
..........
विकास की कीमत गांवों की आबोहवा और ग्रामीणों को चुकानी पड़ रही है। यूनिट बंद होने के बाद लोगों को अपनी प्राकृतिक आबोहवा का महत्व फिर समझ आने लगा है। गांवों की असली पहचान स्वच्छ हवा, हरियाली और मिट्टी की सोंधी खुशबू है जिसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहिए।-कुलदीप सिंह, गांव छिलरो
वर्जन :
क्षेत्र में ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू हैं। प्रतिबंधित कार्यों पर निगरानी रखने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है जो दिन और रात के समय नियमित निरीक्षण कर रही हैं।-अनुज नरवाल, एसडीओ, एचएसपीसीबी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें