फोटो 14 2023 में एक्सपायर हो चुका अग्निशमन यंत्र। संवाद
नारनौल। न्यायालय परिसर में बनी कैंटीन में कुल छह अग्निशमन यंत्र लगे हैं। इन पर चस्पा तिथि को जब देखा गया तो कुछेक तो साल 2023 में और बाकी बचे हुए साल 2021 से ही एक्सपायर हो चुके हैं। ऐसे में अगर आगजनी की कोई घटना घट जाए तो उस पर कैसे काबू पाया जा सकता है।
इस हॉल में जब भी जाओ, यहां पर 50 से 60 लोग बैठे हुए मिलते हैं। इनमें से कुछ तो अपने किसी काम के सिलसिले में आए हुए होते हैं और कुछ कोर्ट में अपनी बारी व वकील से मिलने के लिए बैठे होते हैं। ऐसे में अगर आगजनी का कोई हादसा हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
इसके अलावा कोर्ट की बात करें तो यहां पर लगे सारे के सारे अग्निशमन यंत्र एकदम दुरुस्त मिले और सभी के सभी रिफिल मिले जबकि सिर्फ कैंटिन वाले 6 अग्निशमन यंत्र ही ऐसे हैं जो रिफिल कराए जाने की बाट जोह रहे हैं।
वर्जन:
मामला संज्ञान में नहीं था, अब समस्या का पता चल गया है। जल्द से जल्द इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। साथ ही सभी अग्निशमन यंत्रों का रिफिल करवा दिया जाएगा।-संतोख सिंह यादव, प्रधान, डीबीए, नारनौल