फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी से नाराज महिलाओं ने नारेबाजी कर मिट्टी के सिलिंडर फोड़े

विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर सिलिंडर के रेट बढ़ने पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
केंद्र सरकार के रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाने के विरोध में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेेस महासचिव बाला देवी के नेतृत्व में नारेबाजी की। महिलाओं ने आंबेडकर चौक पर मिट्टी के बने गैस सिलिंडरों को भी फोड़कर प्रदर्शन किया। गैस की बढ़ी कीमतें वापस लेने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ी कीमतें वापस नहीं लेगी तो प्रदर्शनों को तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से पिछले सप्ताह रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। गैर सब्सिडी वाले सिलिंडरों के 144 रुपये प्रति सिलिंडर तक की बढ़ोतरी की गई है। महिला कांग्रेस की सदस्यों ने एकत्र होकर शहर में विरोध जलूस निकाला। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए मोहल्ला महायचान से शुरू होकर फूलचंद की धर्मशाला, ग्यारह हट्टा बाजार, परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शापिंग कांम्प्लेक्स, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक होते हुए आंबेडकर चौक तक जलूस निकाला। प्रदर्शन करने वाली बाला देवी, सरोज अनाज मंडी, कृष्णा खातीवास, कस्तूरी खातीवास, कृष्णा नीची भांडोर, विजय देवी, संतोष, चंद्रो, आशा, चमेली, सुमित्रा, बसंती, शांति, सोना, गायत्री देवी आदि ने बताया कि छह साल पूर्व सिलिंडर 450 रुपये में आसानी से मिल जाता था। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बाला देवी ने कहा कि अब इसकी कीमत दोगुुनी हो गई है। अब गैस सिलिंडर 850 रुपये में मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की सब्सिडी को काट दिया गया है। जिसके कारण सब्सिडी भी नहीं आती। गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर में हाल ही में 150 रुपये के करीब की वृद्धि की गई है। जिसकी वजह से सिलेंडर अब 850 रुपये का हो गया है। ऐसे में गरीब महिलाओं के सामने संकट हो गया है। महासचिव बाला देवी ने कहा कि पहले तो मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना का नाम देकर महिलाओं को सिलिंडर बांट दिए। इससे उन्होंने घरेलू इंधन जलाना भी बंद कर दिया। अब उज्ज्वला योजना के बाद लगातार सिलिंडर के दामों में वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें