फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से महिला की मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोथल कलां में शुक्रवार को कुएं में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर शवगृह में  रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जगदीश ने बताया कि धर्मा (63) निवासी कोथल कलां मनोरोग से ग्रस्त थी और वह अपने ट्यूबवेल पर रहती थी। शुक्रवार को वह अपनी बहन से मिलने के लिए पास के ही ट्यूबवेल पर गई थी। वापस आते समय थोड़ी ही दूरी पर सुबह लगभग पांच बजे कुएं में गिर गई। मृतका के पति जगदीश बताया  कि व दो-तीन महीने से बीमार चल रही थी तथा मानसिक तौर परेशान थी।  उसका इलाज जयपुर से चल रहा था। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें