फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में माजरा चुंगी, रिवासा पुल, जाटवास मोड, अटेली रोड व सतनाली रोड पर बनेंगे स्वागत द्वार

विज्ञापन
फोटो संख्या:58 शहर ​स्थित रिवासा फ्लाईओवर, जहां पर बनाया जाएगा स्वागत द्वार। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगरपालिका की ओर से महेंद्रगढ़ को भव्य रूप देने के लिए शहर के पांच स्थानों पर स्वागत द्वारा बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए एक निजी एजेंसी से सर्वे कराया गया।
विज्ञापन

अब एजेंसी की ओर से सर्वे रिपोर्ट सौंपकर शहर में पांच स्थानों को स्वागत द्वार के लिए चयनित किया गया है। अब नगरपालिका की ओर से इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इनके निर्माण पर खर्च होने वाले बजट व डिजाइन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
एजेंसी की ओर से नपा को सौंपी गई सर्वे रिपोर्ट के आधार पर माजरा चुंगी, रिवासा पुल, जाटवास मोड, अटेली रोड व सतनाली रोड पर स्वागत द्वार बनाने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

नपा के जिम्मेदारों का दावा है कि इन भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण में धोलपुर के पत्थर पर नक्काशी कराई जाएगी। स्थानीय भाषा में ऐतिहासिक धरोहरों का विवरण अंकित किया जाएगा। प्रवेश द्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।
नपा की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार अब इनके डिजाइन तैयार किए जाएंगे। मार्च में सभी प्रक्रिया पूरी करा काम शुरू किया जा सकेगा।
नगरपालिका की ओर से शहरी के सुंदरीकरण व विकास के लिए 100 कराेड़ रुपये के विकास कार्याें की परियोजना तैयार की है। इस परियोजना के तहत सुंदरीकरण के लिए ही इन पांच स्वागत द्वारों का निर्माण कराया जाना है।

- वर्जन:
नपा द्वारा एक निजी एजेंसी के माध्यम से शहर में पांच स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए सर्वे कराया गया है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद अब इन स्वागत द्वारों के डिजाइन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनके निर्माण में ऐतिहासिक धरोहरों, स्थानीय भाषा को भी शामिल किया जाएगा। धोलपुर राजस्थान के पत्थरों पर नक्काशी कराई जाएगी। डिजाइन मिलने के बाद शीघ्रता से इस पर काम शुरू किया जाएगा। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें