फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में विजेता खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 12विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए, उन्हें जीवन में खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम अपनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीए प्रथम वर्ष के छात्र यश यादव ने जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यश यादव ने पटियाला में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में 100 किलोग्राम भार वर्ग में सातवां स्थान प्राप्त कर अगले चरण में प्रवेश किया।
अब वह आगामी 18 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में कॉलेज एवं इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाड़ी का प्रतिनिधित्व करेगा। यश यादव ने राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक में आयोजित स्टेट लेवल इंटर कॉलेजिएट जूडो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक भी जीता।
विज्ञापन

वहीं बीए प्रथम वर्ष के छात्र केतन प्रजापत ने क्रिकेट में विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अलीगढ़ में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में यश यादव के दादा रतीराम पहलवान, डॉ. मनोज कुमार सैनी एवं डॉ. अशोक कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें