फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 26 अप्रैल को फिर से बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

Wed, 24 Apr 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 20 आसमान में छाए बादल। संवाद।
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 26 अप्रैल के दौरान फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ संपूर्ण इलाके में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस दौरान संपूर्ण इलाके में आंशिक बादल वाही तेज गति से हवा चलने और सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी-बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। मौसम एक बार फिर शुष्क होने की संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान क्रमश 23.0 और 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य तापमान के आसपास बने हुए हैं। जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान क्रमश 38.0 और 37.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुआ है। मंगलवार को जिला महेंद्रगढ़ में मौसम प्रणाली के असर से दोपहर बाद आंशिक बादलवाही और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें