महेंद्रगढ़/कनीना। महेंद्रगढ़ मंडी में रोस्टर के हिसाब से सरसों खरीद शुरू करने के बाद भी जिम्मेदार उठान में तेजी नहीं ला पाए हैं। वहीं मौसम विभाग की ओर से आगामी दो-तीन दिनों में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी की चेतावनी दी हुई। जिम्मेदार उठान में अभी तक तेजी नहीं ला पाए हैं। बस स्टैंड के वर्कशॉप में अस्थाई रूप से बनाई गई खरीद केंद्र के पिछले तीन दिनों से ताला लगा हुआ है और अनाज का एक दाना तक नहीं उठा है।सरसों की खरीद तो दूर की बात है यहां से उठान भी नहीं किया जा सका। करीब 15 से 20 हजार सरसों के भरे बैग खुले आसमान तले पड़े हैं।
सतनाली व महेंद्रगढ़ की मंडियों में करीब एक लाख से अधिक सरसों के बैगों का उठान होना शेष है। महेंद्रगढ़ मंडी में 42 तो सतनाली में 58 प्रतिशत सरसों का उठान नहीं हुआ। मंड़ियों में उठान नहीं होने की वजह से सरसों के भरे बैगों को एकत्रित किया जा रहा है। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी व वर्कशॉप के अस्थाई केंद्र पर 130175 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है जिसमें से 75886 क्विंटल का उठान तथा अभी भी 54289 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले पड़ी है। वहीं सतनाली मंडी में अभी तक कुल 110153 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है जबकि उठान 46747 क्विंटल का उठान हो चुका है तथा 63406 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले बैगों में भरकर रखी गई है। सतनाली मंडी में खरीदे गए कुल 35879 क्विंटल गेहूं ज्यों का त्यों मंडी में पड़ा है। दोनों मंडियों में 117695 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले है। अनाज मंडी महेंद्रगढ़, सतनाली व वर्कशॉप में सरसों की उठान न होने की वजह से जगह का अभाव हो रहा है।
आज इन गांवों के किसानों की रोस्टर के हिसाब से होगी उपज खरीद
मार्केट कमेटी सचिव कोमिला ने महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में बुधवार को बिरजनवास, दुलोठ अहीर, गडानिया, गुलावला, खायरा, ढ़ाढ़ोत, खातोद, खेड़की, कोथल खुर्द, कुक्सी, नांगल सिराेही, राजावास, महेंद्रगढ़ शहर, खेड़ा, सुरजनवास, चितलांग, ऊष्मापुर गांवों के किसानाें की सरसों की खरीद की जाएगी।
वहीं कनीना मार्केट सचिव नुकुल यादव ने बताया कि 24 अप्रैल को नई अनाज मंडी कनीना चेलावास में कोका, रामबास, रसूलपुर, खैराना व तलवाना गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। 25 अप्रैल को कलवाड़ी, पड़तल, गाहडा, गोमला, ढाणा व बेवल गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
फोटो संख्या:77- बस स्टैंड के वर्कशॉप में अस्थाई सरसों खरीद केंद्र के लगा ताला व रखी सरसों--स्रो