फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दोपहर बाद बदला मौसम, शाम को हुई झमाझम बारिश

Tue, 17 Jun 2025 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-57 सब्जी मंडी रोड जल भराव के बाद कर दृश्य---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में मंगलवार शाम करीब तीन बजे हुई बारिश में नगर पालिका (नपा) के दावे खोखले साबित हो गए। मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम बदला और शाम तीन बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र में 31 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश से शहर की अधिकांश सड़कों पर पानी जमा हो गया। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से बालाजी चौक तक सड़क पर डिवाइडर के दोनों ओर जमा हो गया। शहर के गोशाला रोड, मसानी चौक, सिनेमा रोड पर जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि सड़क से जब भी वाहन गुजरते थे तो पानी दुकानों में घुस जाता था। शहर के बालाजी चौक, गोशाला रोड, मसानी चौक, सिनेमा रोड, माजरा चुंगी, रिवास पुल, मोहल्ला महायचान, शंकर मार्केट, आईटीआई रोड सहित शहर के निचले हिस्सों में बारिश का पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

इस बार नपा की ओर से नालों की सफाई भी शनिवार से ही शुरू की गई थी। अधिकांश नालों की सफाई तक जिम्मेदार नहीं करा पाए। अब मानसून सीजन में लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। शहर के 15 से अधिक मुख्य नाले व छोटी नालियाें की अभी तक सफाई नहीं की गई है।

-
इंसेट
दो घंटे शहर की बिजली आपूर्ति भी बाधित
मंगलवार शाम करीब दो घंटे शहर की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। देर शाम तक रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। शहर के गोशाला रोड पर बने नाले का पानी ओवरफ्लो होकर गोशाला रोड पर ही जमा हो गया। वहीं सिनेमा रोड पर जलभराव के कारण दुकानें बंद करनी पड़ी। नागरिक अस्पताल में जलभराव के कारण मुख्य गेट से अस्पताल तक पानी जमा हो गया। साथ ही अनेक स्थानों पर नाले ओवरफ्लो होने से जलभराव हो गया। शहर के डुलाना रोड पर करीब 500 मीटर दूरी में मुख्य सड़क पर जलभराव होने से आवागमन भी बाधित रहा।
वर्जन
शहर में शनिवार से ही नालों की सफाई का काम शुरू करा दिया था। अधिकांश बड़े नालों की सफाई की जा चुकी है। बारिश के मौसम में इस बार शहर के मुख्य बाजारों में जलभराव से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।- रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:-57 सब्जी मंडी रोड जल भराव के बाद कर दृश्य---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें