फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पश्चिमी विक्षोभ प्रणाली से मौसम बना परिवर्तनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार दाेपहर बाद अचानक से बादलवाही के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। जिससे लोगों को एक बार फिर से ठंड अहसास हुआ। हालांकि शनिवार को रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग ने 29 फरवरी से मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी तथा मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 1-3 फरवरी के दौरान हल्की बारिश/बूंदाबांदी की गतिविधियां साथ ही साथ तेज गति से हवाएं चलने और सीमित स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। साथ ही हवाओं की दिशा और रफ्तार से पारे में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस मौसम प्रणाली के चलते मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार बादलवाही देखने को मिल रही है। इस मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी देखने को मिलेगी। जबकि मैदानी राज्यों में 25-26 फरवरी के दौरान केवल एक दो स्थानों पर बिखराव वाली छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की जाएगी। इसके अलावा 29 फरवरी की रात्रि को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी साथ ही मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 1-3 फरवरी के दौरान हल्की बारिश/बूंदाबांदी के साथ तेज गति से हवाएं चलने और सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से सुबह व सायं गुलाबी ठंड का असर बना रहेगा। शनिवार को नारनौल का रात्रि तापमान 10.7 डिग्री और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जिला में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन का तापमान क्रमश: 26.0 और 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें