फोटो संख्या:52- कनीना रेलवे स्टेशन पर डीआरयूसीसी मेंबर हरमेश कुमार को ज्ञापन सौंपते समाजसेवी अ
कनीना। उतर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य हरमेश कुमार ने भोजावास, कनीना, कनीना खास रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा कराने की कोशिश करेंगे।
प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो और समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीआरएम बीकानेर मंडल और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के नाम दो ज्ञापन सौंपे। इसमें कहा गया कि कनीना खास रेलवे स्टेशन से होकर कई एक्सप्रेस गाड़ियां गुजरती हैं। इनमें से एक भी एक्सप्रेस गाड़ी कनीना खास रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती हैं। इससे इलाकावासियों में रोष है।
दिन में आने वाली दिल्ली-बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस , दिल्ली से सीकर एक्सप्रेस, दिल्ली जोधपुर एक्सप्रेस और रात को आने वाली दिल्ली बीकानेर एक्सप्रेस, दिल्ली जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव कनीना खास रेलवे स्टेशन पर किया जाए।
एक नई पैसेंजर डीएमयू गाड़ी सुबह 5 बजे सादुलपुर से वाया कनीना रेवाड़ी दिल्ली से पानीपत तक चलाई जाए। कनीना खास रेलवे स्टेशन को आदर्श भारत स्टेशन योजना में शामिल करने, कनीना खास स्टेशन पर कैंटीन खोलने की मांग की गई।