फोटो संख्या:67- दमकल विभाग कार्यालय में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबाेधित करते राज्य प्रध
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। राज्य प्रधान राजेंद्र ने कहा मांगें नहीं मानी तो 19 अप्रैल के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
धरने पर हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी हड़ताल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कनीना के कर्मचारी भी शामिल रहे। इस मौके पर महेंद्रगढ़ व कनीना फायर कर्मचारी मौजूद रहे।
दमकल विभाग के प्रधान रामसिंह व कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में भीषण आग लग गई थी। आग को बुझाते हुए फायर के दो कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह आग में झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है।