फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज में 36 बिरादरी का नेतृत्व करने की क्षमता : मंत्री गौरव गौतम

विज्ञापन
फोटो नंबर-17भगवान परशुराम जयंती समारोह को संबो​धित करते मंत्री गौरव गौतम। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। खेल व युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भगवान परशुराम की ओर से दिए गए शास्त्र और शौर्य के संस्कार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जिससे समाज को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि कार्यक्रम में 36 बिरादरी के लोग एकजुट होकर शामिल हुए जो सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जैसे गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है, उसी प्रकार ब्रह्म समाज में भी 36 बिरादरी का समावेश है। इसलिए उन्हें समाज से सकारात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, प्रोत्साहन राशि और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘मिशन ओलंपिक 2036’ को गति दी जा रही है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से शनिवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभा भवन में सुबह विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। इसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, स्वामी आत्मानंद महाराज, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री गौरव गौतम सहित सभी अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में विंटेज गाड़ी में बैठाकर स्वागत जुलूस के रूप में गौड़ सभा भवन तक लाया गया। रास्ते में विप्र समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
सभा स्थल पर गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट ने अतिथियों का पगड़ी और माल्यार्पण कर सम्मान किया। मंच संचालन सुशील शर्मा की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें