फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई होल्कर से शिक्षा लेनी चाहिए : संजय

Sat, 10 May 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में अहिल्याबाई होलकर के जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में कैप्टन हंसराज रिटायर्ड सेवानिवृत्त प्राचार्य केवीएस उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश, मोहन, रतिराम के साथ डॉ. संजय शर्मा, डॉक्टर जितेंद्र कुमार व समाजसेवी नवीन यादव उपस्थित रहे। मंच संचालन समाजशास्त्र प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर से हमें शिक्षा लेनी चाहिए कि जीवन में विपत्तियों का सामना करते हुए आगे बढ़ें और कभी हार न मानें।
वक्ताओं ने भारत पाकिस्तान की सीमा पर बढ़ रहे तनाव पर कहा कि हमें सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से बचना चाहिए। प्राचार्य ने बच्चों को मॉक ड्रिल की जानकारी दी। उन्होंने ब्लैकआउट और इसकी आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी। युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की टीम को सम्मानित किया गया। मुख्य भूमिका निभाने वाले अध्यापक सुनीता कुमारी प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, सुरेंद्र कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी, संजय शर्मा प्रवक्ता समाजशास्त्र को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें