फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रामपुरा गांव के आम रास्तों में जलभराव होने से राहगीर परेशान

विज्ञापन
फोटो 3 रामपुरा के मुख्य रास्ते पर भरा गंदा पानी।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। रामपुरा गांव का आम रास्ता गंदे पानी के जमावड़े से लबालब भरा हुआ है। यहां से वाहनों का गुजरना तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव के निवासी कृष्ण कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, हरीश कुमार, मनोज कुमार, गोविंद, विजय कुमार, दिनेश कुमार, श्याम मनोहर, रतीराम, रघुवीर सिंह, कृष्ण कुमार, हेमंत सिंह, मनजीत सिंह, राकेश कुमार का कहना है कि गांव का आम रास्ता सैनिक कृष्ण कुमार के घर तक दयनीय हालत में बना हुआ है।
इसमें गंदे पानी का जमावड़ा होकर दलदल व कीचड़ बनी हुई हैं। गंदगी के आलम से महामारी फैलने की भी आशंका प्रबल हो रही है। प्रशासन व पंचायत इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उक्त लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि समय रहते रास्ते की पानी निकासी सुचारू की जाए।
विज्ञापन

रामपुरा के सरपंच संदीप कुमार ने बताया कि यह समस्या पिछले काफी समय से चली आ रही है। इसके बारे में प्रशासन को अवगत कराया गया है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। अब जल्द ही इस समस्या को खत्म करके पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें