महेंद्रगढ़। शहर में वीरवार को साढ़े तीन घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सड़कों पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया। दुकानों में पानी घुसने के कारण कई दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं।
रात 2 बजे हल्की बूंदाबादी और सुबह करीब साढ़े 5 बजे तेज बारिश शुरू हुई। 8 बजे तक मुसलाधार बारिश हुई। इसके चलते ब्रह्मदेव चौक, कांप्लेक्स, सिनेमा रोड, बस स्टैंड व आईटीआई रोड, एसडीएम आवास के सामने, कॉलेज रोड, मोहल्ला महायचान, अस्पताल, नगर पालिका कार्यालय के पास जलभराव हो गया।
जलभराव से जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नालों की सफाई कराने के दावे फेल हो गए। अगर नालों की ठीक से सफई कराई गई होती तो जलभराव नहीं होता। एसडीएम योगेश सैनी ने भी शहर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द नालों की सफाई के निर्देश दिए।
बारिश से टूटा कांप्लेक्स की छत का हिस्सा
बारिश के कारण अग्रसेन कांप्लेक्स स्थित एक दुकान की छत का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस वक्त दुकान में ग्राहक नहीं थे और दुकानदार साइड में खड़ा था। अगर मलबा किसी पर गिरता तो चोट लग सकती थी।
-
वर्जन:
शहर की सीवर लाइन का सफाई की जा रही है। एक माह में पूरी तरह सफाई कर ली जाएगी। शुरुआत में नागरिकों को परेशानी हुई है लेकिन अब जुलाई के अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - सतीश यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़
वर्जन:
ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है और इसके लिए शहर में वाटर पंप लगाए गए हैं। 15 जुलाई तक जल उठान के लिए उचित व्यवस्था कराई जाएगी। सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रक्रिया जारी है। इसकी अनुमति मिलने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।- रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:52- नगर पालिका कार्यालय में भरा बारिश का पानी--संवाद
फोटो संख्या:52- नगर पालिका कार्यालय में भरा बारिश का पानी--संवाद