फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में आज से एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

Thu, 20 Feb 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में वीरवार से एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति होगी। 9 मार्च को नहर आने की संभावना है। जवाहर लाल कैनाल में निर्धारित शेड्यूल से छह दिन कम पानी आने से जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। बढ़ती गर्मी के चलते फरवरी में शहर के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ शहर नहरी पानी पर निर्भर है। देवास जलघर से पानी को शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने सात बूस्टिंग स्टेशन में भेजा जाता है। यहां से अलग-अलग कॉलोनियों में पानी आपूर्ति होती हैं। इस बार महेंद्रगढ़ जिला में निर्धारित शेड्यूल से छह दिन में नहरी पानी मिला है। ऐसे में शहर के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 16 दिन नहर में पानी आता है। 24 दिन बंद रहता है। दो जनवरी को जवाहर लाल कैनाल में पानी आया था। वहीं 12 जनवरी को नहर में पानी आना बंद हो गया था। जनस्वास्थ्य विभाग के दो टैंक ही फुल हो पाए थे। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग के लिए शहर में पेयजल आपूर्ति करना चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन


इंसेट
- चार टैंक में पानी कम
जलघर के टैंक नंबर एक में छह फिट पानी, टैंक नंबर दो में 11 फिट, टैंक नंबर तीन में 11 फिट और टैंक नंबर चार में 10 फिट पानी है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग के पास शहर के पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त नहीं है। यदि 9 मार्च तक नहर आने तक इन टैंकों का पानी एक दिन छोड़ एक दिन के हिसाब से सप्लाई किया जाएगा।
इंसेट
शहर को होती है प्रतिदिन 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता
नहरी पानी पर आधारित देवास जलघर में करीब 85 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंक हैं। देवास जलघर से पानी को शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने सात बूस्टिंग स्टेशन में भेजा जाता है। यहां से अलग-अलग कॉलोनियों में पानी आपूर्ति होता है। इन सात स्टेशनों से स्टेशन से शहर की करीब 50 हजार की आबादी को पानी दिया जाता है। प्रतिदिन शहर की आबादी को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 155 लीटर पानी के हिसाब से कुल 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इस हिसाब से जन स्वास्थ्य विभाग के पास शहर को नियमित आपूर्ति के लिए महज 10 दिनों का ही पानी स्टोर हो सकता है। इसके बाद विभाग द्वारा पानी की राशनिंग शुरू कर दी जाती है। देवास जलघर में तीन बोरवेल भी बने हुए हैं, लेकिन इन बोर से पेयजल आपूर्ति बनाए रखना चुनौती से कम नहीं है।

-
- वर्जन

9 मार्च को शहर में पानी आने की उम्मीद है। विभाग को इस बार पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया है। ऐसे में 20 फरवरी से शहर में एक दिन छोड़कर आपूर्ति शुरू कि जाएगी। आमजन से अपील है कि पेयजल का सदुपयोग करें।- दीपचंद, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें