फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंडी अटेली में बिजली गुल रहने से पानी सप्लाई प्रभावित

विज्ञापन
फोटो 04 पावर हाउस का जायजा लेते उपमंडल अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। निजीकरण और लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के बिजली कर्मचारियों ने वीरवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बिजली मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकारी आदेशों की प्रतियां जलाईं और रात 10 बजे से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि निजीकरण से नौकरी की सुरक्षा और कर्मचारी हितों पर असर पड़ेगा। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
हड़ताल के चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई जगह फाल्ट आने के बाद घंटों तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती से घरों में अंधेरा छा गया और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

प्रशासन ने पावर हाउसों पर पुलिस बल और निजी नागरिकों को तैनात किया। बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी ने पावर हाउसों का निरीक्षण कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें