फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव के आयुक्त ने लिया जलघरों का जायजा

Sat, 23 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
आयुक्‍त ने लिया जलघरों का जायजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गर्मी में पेयजल की बढ़ती मांग के मद्देनजर शुक्रवार को गुड़गांव के आयुक्त डी सुरेश ने जिले के विभिन्न जलघरों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जन स्वास्थ्य और नहर विभाग के अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आयुक्त ने सबसे पहले रेवाड़ी रोड स्थित लगभग 15 करोड़ लीटर क्षमता के जलघर का जायजा लिया। इसके बाद नसीबपुर स्थित 32.60 करोड़ लीटर की क्षमता के जलघर में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंनेे लहरोदा से 118 गांवों को पेयजल सप्लाई करने वाले वाटर वर्कर्स का भी जायजा लिया। इसकी क्षमता लगभग 31 करोड़ लीटर पानी की है। इस जलघर में फिलहाल 11 करोड़ लीटर पानी भरा हुआ है। जिले  में 44 जलघर नहर पर आधारित हैं। जबकि 1305 नलकूप आधारित पेयजल सप्लाई हैं। इस मौके पर उन्होंने इन जलघरों में जलशोधन प्रणाली का भी जायजा लिया। इस  मौके पर उन्होंने एसडीएम सुरेश कुमार कासवां को शहर में स्थित सभी  जलघरों में आज ही सैंपल चेक करने के बारे में निर्देश दिए। आयुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेवाड़ी रोड पर स्थित जलघरों में भरी हुई मिट्टी को साफ कराएं।

जिले में फिलहाल हर रोज लगभग 120 लाख गैलन पानी की आवश्यकता होती है। ग्रामीणों क्षेत्रों में 40 से  55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन तथा शहरी क्षेत्रों में 110 से 135 लीटर  पानी की सप्लाई करने की व्यवस्था है। इसमें से फिलहाल 90 लाख गैलन पानी की  सप्लाई हो पा रही है। इस प्रकार लगभग 30 लाख गैलन पानी नहरों से कम सप्लाई हो रहा है। साल्हावास के पास तीन सप्ताह पहले नहर टूटने से जिले में  जलघरों में पानी की कमी हो गई थी, जिसके कारण सप्लाई में कई स्थानों पर कटौती करनी पड़ रही है। सिंचाई विभाग ने फिलहाल जिले में लगभग 425 क्यूसिक पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। यह पानी 30 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा, एसडीएम सुरेश, एक्सईएन राकेश कुमार व एक्सईएन भंवरलाल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें