फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला बांस में पानी की बनी किल्लत, सिर पर पानी लाने को महिलाएं मजबूर

Wed, 24 Apr 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 12 नारायणी देवी।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला बांस के लोग बहुत लंबे समय से पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। सप्ताह में दो दिन पानी आता है, वह भी आधा घंटा। इससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या को लेकर कई बार शिकायत संबंधित विभाग में दर्ज करवाई, मगर समस्या जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सप्ताह में दो दिन पानी आता है, वह भी मात्र आधा घंटा छोड़ा जा रहा है। इसके कारण पानी की किल्लत बनी रहती है। लोगों ने बताया कि अधिकतर लोग आर्थिक रूप से कमजोर है और दैनिक जरूरतों के लिए स्थानीय महिलाएं सरकारी स्कूल के पास स्थित पानी की टंकी से पानी सिर पर लेकर आने को मजबूर है। स्थानीय महिलाओं का कहना हैं कि पेयजल सप्लाई द्वारा रोजाना पानी दिया जाए व पानी की समय अवधी आधे घंटे से बढ़ाकर एक घंटा की जाए अन्यथा समस्या जस की तस बनी रहेगी।



लोगों का कहना है कि इस बाबत अलग-अलग माध्यम से कई बार संबंधित विभाग और कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवाया। मगर विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि पेयजल सप्लाई द्वारा रोजाना पानी दिया जाए व समय अवधी को बढ़ाया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन पानी आता है वह भी आधा घंटे आ रहा है। इसकी वजह से पानी की किल्लत बनी हुई है।
नारायणी देवी, स्थानीय निवासी।
पानी की किल्लत के कारण दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकारी स्कूल के पास स्थित पानी की टंकी से पानी लाना पड़ता हैं। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इंदो देवी, स्थानीय निवासी।
समस्या को लेकर कई बार अलग-अलग माध्यम से अवगत करवाया। मगर कोई समाधान आज तक नहीं किया गया। जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई हैं।
शकुंतला देवी

फोटो- 12 नारायणी देवी।

फोटो- 12 नारायणी देवी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें