फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जलस्रोतों का संरक्षण करना होगा

Sat, 21 Jun 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- गांव बाघोत के जलघर में पानी की जांच करती मोबाइल​ की टीम--स्रोत- टीम
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव गाहड़ा, सिहोर, बाघोत, स्याणा, नौताना, सेहलंग में कर्मचारियों ने जल परीक्षण किया। खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने बताया कि दूसरे दिन मोबाइल वैन कनीना खंड के सात गांवों में पहुंची।
विज्ञापन

ग्राम सरपंचों एवं प्रतिनिधियों को रिपोर्ट के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही टीम की ओर से जिस गांव में तय मानकों के हिसाब से पानी की गुणवत्ता नहीं पाई जाती है तो उन्हें बंद करने के सुझाव जन स्वास्थ्य विभाग को दिए जाएंगे। भविष्य में जल संकट का सामना ना करना पड़े उसके लिए हमें जलस्रोतों का संरक्षण करना होगा। उनकी स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
गिरते भूजल स्तर के साथ साथ जल की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बढ़ते शहरीकरण और औद्योगिकीकरण के कारण भी जल प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर सरपंच वीरपाल यादव, पंकज हिंदू सरपंच खेड़ी, चालक राजेश, कुलदीप, सुरेश, दलीप, मोहित, प्रवीण, दीपक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें